सम्पर्क, संवाद और प्रवास से बढ़ता है कार्यकर्ताओं का उत्साह : दिलीप चतुर्वेदी
सम्पर्क, संवाद और प्रवास से बढ़ता है कार्यकर्ताओं का उत्साह : दिलीप चतुर्वेदी
प्रयागराज, 02 सितंबर सम्पर्क, संवाद और प्रवास से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है। बूथ सशक्त होंगे तो बूथ समितियां मजबूत होंगी और वर्ष 2027 में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का लक्ष्य पूरा होगा। यह बात बुधवार को प्रयागराज के नहर बगला, करछना में मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं करछना मंडल के प्रवासी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागी बनने और सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। निरंतर सम्पर्क और संवाद के माध्यम से सभी वर्गों को संगठन से जोड़कर आदर्श मंडल का निर्माण किया जा सकता है। प्रवास के दौरान उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से परिचय प्राप्त किया और बूथों की स्थिति पर चर्चा की। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों के सत्यापन के साथ आगामी कार्ययोजना पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुखराज सिंह पटेल ने की। उन्होंने स्वागत एवं प्रस्तावना रखी। संचालन मंडल महामंत्री आलोक रंजन शुक्ल ने किया, जबकि आभार मंडल उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री अजीत मिश्रा, अमर चंद्र गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, शरद मिश्र, आनंद सिंह, उमेश पांडेय, रिंकू सिंह, विनय प्रजापति और हौसला प्रसाद तिवारी सहित मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।