विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही राष्ट्र पुनर्निर्माण का आधार : शिवम सिंह

विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही राष्ट्र पुनर्निर्माण का आधार : शिवम सिंह

विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही राष्ट्र पुनर्निर्माण का आधार : शिवम सिंह

प्रयागराज, 09 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी 78 वर्षों की यात्रा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सदैव राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय से जोड़ा है। उक्त बातें गुरुवार को प्रयागराज जिला पंचायत सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर प्रयागराज में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अभाविप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने कहीं।

उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में अभाविप प्रत्येक विद्यार्थी तक सेवा, संगठन और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिषद ने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को राष्ट्र पुनर्निर्माण से जोड़ते हुए कार्य किया है। आज अभाविप विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में प्रत्येक विद्यार्थी तक सेवा, संगठन और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभाविप केवल शैक्षिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, पर्यावरण, सेवा, खेल, तकनीकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। देश के प्रत्येक शैक्षणिक परिसर में संगठन की उपस्थिति विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त बना रही है।

महानगर अध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करने का अवसर है। अभाविप आज शैक्षिक परिसरों के साथ ही समाज के विभिन्न घटकों के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा 'सूरज' ने कहा कि आज अभाविप भारत के युवाओं की आवाज़ का प्रतिनिधित्व कर रही है। छात्र हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संगठन प्रखरता से कार्य करते हुए उनके समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर द्वारा अभाविप के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी , पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विवेक निगम, अभिनव पांडेय, सौरभ पांडेय, अमन शुक्ला, अंबुज शुक्ला, ज्ञान प्रकाश, शांतनु मिश्रा, राहुल तिवारी सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता एवं विभिन्न शैक्षणिक परिसरों से आए सैकड़ों ध्यान छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।