प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम : उत्साहपूर्वक सुना 134 वें एपिसाेड काे

प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम : उत्साहपूर्वक सुना 134 वें एपिसाेड काे

प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम : उत्साहपूर्वक सुना 134 वें एपिसाेड काे

बीकानेर, 31 मई । भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया।

प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 134 वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना तथा प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, खेल प्रतिभा, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों पर दिए गए संदेशों से प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, मन की बात कार्यक्रम प्रदेश सह प्रभारी डॉ अशोक भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह चारण, मनोहर सिंह भाटी सियाणा मंडल प्रभारी, आईटी विभाग के संभाग सह संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, युवा मोर्चा के निशांत गौड़, किसान मोर्चा बीकानेर शहर जिला महामंत्री सुशील शर्मा तथा बीकानेर शहर जिला मंत्री विनोद करोल, हिमांशु शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन की विचारधारा को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।