पत्रकारों के हितों के लिए जल्द ठोस कदम उठाएगी सरकार : : राज्य मंत्री हंसराज
पत्रकारों के हितों के लिए जल्द ठोस कदम उठाएगी सरकार : : राज्य मंत्री हंसराज
वाराणसी, 30 मई वाराणसी में शिवपुर स्थित एक होटल में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म दिया है और जिससे पत्रकारिता में और भी प्रमाणिकता आ गई है। समाचार पत्रों से निकल कर पत्रकारिता अब डिजिटल प्लेटफॉर्म तक भी आ गई है। पत्रकार दिन रात मेहनत करते दिखते हैं। उनके जीवन में किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना के लिए हमारी सरकार जल्द ही कुछ ठोस कदम उठाएगी। मैं पत्रकारों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए, दिनरात डटे रहने के लिए आह्वाहन करता हूं।
उत्तर प्रदेश एसोशिएशन ऑफ जर्नलिस्ट की वाराणसी इकाई के हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रख्यात तबला वादक अशोक पाण्डेय और उनके सहयोगी सहदेव मिश्र के संगीत से हुआ। विशिष्ठ अतिथि बी. एस. सुब्रमण्यम मणि ने कहा कि पत्रकारों के लिए रात में भी समाचार होगा तो वह जोखिम उठाकर के वहां पहुंचते हैं। जैसे समाज में सच दिखाने के लिए वह चिंतित रहते हैं, उसी तरह हमें भी पत्रकारों के लिए चिंतित होना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने विभिन्न संस्थाओं के पत्रकारों विकास पाठक, शरद बाजपेई, सुभाष दुबे, सुरेश प्रताप सिंह, योगेश कुमार गुप्त, प्रदीप उपाध्याय का माला पहना कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान हुआ।
उत्तर प्रदेश एसोशिएशन ऑफ जर्नलिस्ट की वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने तमाम समस्याएं हैं एवं संगठन के माध्यम से राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मांग करते हैं कि वह पत्रकारों की बात को उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया तक पहुंचाएं। जिससे पत्रकारों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर पत्रकार संगठन के महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव, काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष केडीएन राय, पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्ता, विकास बागी, आलोक श्रीवास्तव, अशोक विश्वकर्मा सहित तमाम पत्रकार गण उपस्थित रहे।