बहराइच : मोटरसाइकिल की टक्कर से किशोर की मौत
बहराइच : मोटरसाइकिल की टक्कर से किशोर की मौत
बहराइच, 08 जून उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरहा के सिटी चौराहे में सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई।
थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने साेमवार काे बताया कि एक तेज रफ्तार माेटर साइकिल सवार ने किशाेर काे टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल
हालत में किशाेर काे मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर की पहचान अभय यादव के रूप में हुई है।
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस माैके पर पहुंची और जांच करते हुए शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।