मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
नोयडा, 14 नवंबर । उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 8 में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक कुछ दिनों से अपनी फैक्ट्री में काम करने नहीं जा रहे थे, तथा घर पर बैठकर शराब पीते थे।
थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि राममोहन पुत्र फूलचंद उम्र 40 वर्ष सेक्टर 8 के जेजे कॉलोनी में रहते थे। वह मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के रहने वाले थे। उन्होंने आज सुबह को अपने घर के बाहर निकले लोहे के गाटर से फंदा लगाकर लिया। उनके बेटे और परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें फंदे से उतरा तथा उनको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों से बातचीत कर पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोनमती पत्नी जयपाल सिंह उम्र 32 वर्ष चोटपुर कॉलोनी में रहती थी। उन्होंने बताया कि उनके पति ने उन्हें गंभीर हालत में आज सुबह को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।