प्रयागराज मण्डल से माह मई में 41 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मण्डल से माह मई में 41 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मण्डल से माह मई में 41 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज, 29 मई । प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे से 29 मई को 41 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल लगभग 19,46,69,626 रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।

यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार काे दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र सौंपा एवं सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की।

उन्होंने बताया कि इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से बिन्देश्वरी पी.डी. सिंह वरिष्ट लोको निरीक्षक मानिकपुर; सुनील कुमार श्रीवास्तव लोको पायलट प्रयागराज; खुर्शीद अहमद अंसारी लोको पायलट प्रयागराज; परमेश्वर प्रसाद वरिष्ट लोको निरीक्षक प्रयागराज; रमेश चन्द्र ओझा लोको पायलट प्रयागराज; अरविन्द कुमार भारती लोको पायलट प्रयागराज; नीरज कुमार श्रीवास्तव लोको पायलट प्रयागराज; राम रक्षा यादव स्टेशन अधीक्षक खैराही; मोईन अहमद पॉइंटमैन कानपुर सेंट्रल; हरी लाल पॉइंटमैन पोरा एवं विजय कुमार पॉइंट्समैन प्रयागराज छिवकी को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

पीआरओ ने बताया कि प्रयागराज मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र प्रदान किए गए। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रेल सेवा में योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सक्रिय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने सेवानिवृत्त उपरांत मिलने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS तथा UMID से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी। इसमें कार्मिक एवं लेखा विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।